Bricks VS Balls कौशल व तर्क का एक खेल है। इस खेल में आपको स्क्रीन के बीच मौजूद सभी ईंटों का नाश करना है। खेल में आपको ध्यान से लक्ष्य साधते हुए अधिक अंक प्राप्त करने हैं साथ ही बचे हुए वारों का भी हिसाब रहना है। स्क्रीन पर सब कुछ बरबाद करने का आनंद उठाएं और संबित अधिक अंक पाएं।
Bricks VS Balls में गेमप्ले काफी सरल है; आपको केवल स्क्रीन को छूना है और एक ओर से दूसरी ओर अपनी उंगली को स्लाइड करना है। ऐसा करने पर, आपको बिंदियों की एक रेखा से ट्रेजेक्ट्री बनती नज़र आएगी और इसे रिलीज करते ही गेंद उसी दिशा में आगे बढ़ती है। इस मदद के कारण, आप कुछ अधिक कठिन शोट को लैंड कर सकते हैं, खासकर तब, जब आपको गेंद ब्लॉक के अनेकों रो व कॉल्मों के बीच से पार करानी है।
स्क्रीन पर से सभी ब्लॉक को हटाने के लिए, आपको इंग्लिश की गई संख्या के अनुसार गेंद मारनी है। दूसरे शब्दों में कहा जाए, अगर आप ब्लॉक पर 30 संख्या देखते हैं, उसे हटाने के लिए आपको 30 बार मारना होगा। दूसरी ओर, जब भी आप ब्लॉक पर मारते हैं, संख्या कम हो जाएगी, इस तरह आप जान पाएंगे कि आपको हर ब्लॉक को और कितनी बार मारना है ताकि आपको इससे छुटकारा मिल सके।
इसके अलावा, स्क्रीन के नीचे, आप देखेंगे कि शूट करने के लिए और कितनी गेंदें बची हैं। सभी ब्लॉकों को हटाने के लिए आपको अपने शॉट की गणना करनी होगी ताकि गेंद कम ना पडे। खेल की शुरुआत में आपके पास कुछ ही गेंदें होंगी, लेकिन अगले स्तरों के लिए कुछ गेंदें बचाकर, आप अपने गेंदों की संख्या बढा सकते हैं। बारी के अंत में आपके पास जितनी अधिक गेंदे बची होंगी, आप अगले चरण में उतने ही अधिक निशाने लगा पाएँगे। सामान्य व क्लासिक स्तर के बीच चुनें और हर बारी में ईंटों को तोडते हुए रोमांच का आनंद लें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Bricks VS Balls के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी